हेलो दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Web Server के बारे में। जब भी आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो आपके दिमाग में जरूर यह सवाल आता होगा कि आखिर यह वेबसाइट कहां सेव रहती होगी और यह हमारे कंप्यूटर तक कैसे पहुंचती होगी। तो दोस्तों आज हम इसी topic को अच्छे से समझेंगे ताकि आपको वेब सर्वर से जुड़ी सारी बातें क्लियर हो जाएं।
Web Server क्या होता है और किस प्रकार काम करता है
Web Server को समझने से पहले पहले हम यह समझ लेते हैं कि Server क्या होता है। दोस्तों Server एक प्रकार का कंप्यूटर सिस्टम होता है जो नेटवर्क से कनेक्ट रहता है और जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे सिस्टम को डाटा, सर्विस या प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। अगर सीधी भाषा में कहें तो जो कंप्यूटर किसी दूसरे कंप्यूटर को कोई रिसोर्स शेयर करता है वो Server कहलाता है और दूसरा वाला कंप्यूटर Client कहलाता है। अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के सर्वर बनाए जाते हैं जैसे Email Server, Web Server, Chat Server आदि।
चलिए अब जानते हैं दोस्तों Server कितने प्रकार के होते हैं और इनका काम क्या-क्या है -
FTP Server (एफटीपी सर्वर)
FTP यानि File Transfer Protocol, यह एक बहुत पुराना इंटरनेट प्रोटोकॉल है जिसकी मदद से इंटरनेट पर एक फाइल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है। इसके माध्यम से यूजर को File Safety, File Transfer और File को Organize करने की सुविधा मिलती है।
Mail Server (मेल सर्वर)
आप दिन में कई बार Email भेजते और receive करते होंगे, इसके अलावा आपके इनबॉक्स में पुराने Email भी दिखाई देते होंगे। दोस्तों ये सारे Email एक Mail Server पर ही स्टोर रहते हैं और यह Server SMTP Protocol का इस्तेमाल करता है जिसकी फुल फॉर्म होती है Secure Mail Transfer Protocol। इसी के माध्यम से आपका Email एक यूजर से दूसरे यूजर तक पहुंचता है।
- नेटवर्क टोपोलॉजी क्या है?
- A to Z कंप्यूटर टर्म्स, डिक्शनरी और शब्दावली
File Server (फाइल सर्वर)
जब आप एक से अधिक कंप्यूटरों के बीच नेटवर्किंग करके एक Local Area Network तैयार करते हैं और उस नेटवर्क में फाइल शेयर करते हैं, तब File Server उस फाइल की कॉपी दूसरे कंप्यूटर तक भेज देता है। इस पूरी प्रक्रिया में यह File Transfer Protocol का ही इस्तेमाल करता है।
Audio and Video Server (ऑडियो वीडियो सर्वर)
आजकल ऐसे बहुत सारे प्लेटफॉर्म हैं जो Music और Video Streaming की सुविधा देते हैं, जैसे Music के लिए Spotify और Video के लिए Netflix का इस्तेमाल किया जाता है। एक तरह से ये दोनों ही Multimedia Streaming Service हैं जो बिना डाउनलोड किए मल्टीमीडिया फाइल को Direct Play करने की सुविधा देती हैं। इसके लिए ये सारा डाटा एक Server पर स्टोर करके रखते हैं और यूजर की request आने पर उसे Play कर देते हैं।
Chat Server (चैट सर्वर)
Chat Server एक ऐसा सर्वर है जिसकी मदद से हम कुछ ही seconds में एक दूसरे से बात कर सकते हैं, फिर चाहे दूरी कितनी भी क्यों न हो। जैसे Facebook, WhatsApp आदि के माध्यम से हम किसी से भी और कहीं से भी बात कर सकते हैं, और वो सारी chats इसी Chat Server पर स्टोर रहती हैं।
Proxy Server (प्रॉक्सी सर्वर)
Proxy Server एक कंप्यूटर होता है जो यूजर के कंप्यूटर और इंटरनेट के बीच Gateway की तरह काम करता है। इसके द्वारा Client कंप्यूटर किसी अन्य नेटवर्क से Indirect कनेक्शन बनाता है। जैसे अगर किसी स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में कोई वेबसाइट Block कर दी जाए, तो हम Proxy Server के माध्यम से उसे आसानी से खोल सकते हैं। यानि आप जिस वेबसाइट को देख रहे होते हैं, उसके Server से Connect होने वाला System असल में कोई और ही होता है, जिसे हम Proxy Server कहते हैं।
अब चलिए दोस्तों समझते हैं कि असली Web Server क्या होता है -
Web Server (वेब सर्वर)
Web Server एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो किसी भी वेबसाइट के वेबपेज को सर्व करने का काम करता है। जब भी आप इंटरनेट पर किसी वेबपेज के लिए request सेंड करते हैं, तो वही Web Server उस पेज को आप तक पहुंचाता है। जैसा कि हम ऊपर Server के बारे में समझ चुके हैं कि Server एक प्रकार की मशीन होती है, तो इसी Server पर Web Server नाम का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल रहता है जो पूरा काम संभालता है।
दोस्तों आप देख ही रहे हैं कि इंटरनेट पर हर रोज हजारों-लाखों वेबसाइट बनाई जाती हैं जिन पर लाखों फाइलें अपलोड की जाती हैं। ये सारी फाइलें एक Web Server पर ही Store रहती हैं। असल में यह भी एक प्रकार के कंप्यूटर ही होते हैं जो 24x7 एक हाई-स्पीड नेटवर्क से जुड़े रहते हैं, और जब भी दुनिया में कहीं से कोई यूजर वेब ब्राउजर से किसी वेबसाइट को एक्सेस करता है, तो Web Server उस वेबसाइट का डाटा कुछ ही सेकंड में यूजर तक पहुंचा देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये Web Server कभी बंद नहीं होते, 24 घंटे चलते रहते हैं और इनका मुख्य काम डाटा स्टोरेज ही होता है।
Note: अब जानते हैं कि Web Server किन-किन Protocols की मदद से काम करता है, ताकि आपको पूरी picture क्लियर हो जाए।
1. HTTP (HyperText Transfer Protocol)
यह सबसे सामान्य और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Protocol है जिसका प्रयोग वेब ब्राउजर और Web Server के बीच डाटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। जैसे जब भी आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो उसका URL http:// से शुरू होता है।
2. HTTPS (HTTP Secure)
यह HTTP का ही secure रूप है जिसमें SSL/TLS Encryption का प्रयोग होता है। यह डाटा को सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करता है, खासकर जब आप कोई फॉर्म सबमिट करते हैं या लॉगिन करते हैं। इसका URL https:// से शुरू होता है।
3. FTP (File Transfer Protocol)
इस Protocol का प्रयोग Server और Client के बीच फाइल ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वेबसाइट की फाइलों को Web Server पर Upload या Download करने के लिए किया जाता है।
4. SMTP (Simple Mail Transfer Protocol)
इसका प्रयोग Web Server से Email भेजने के लिए किया जाता है और यह अक्सर Mail Server के साथ ही Integrate रहता है।
5. POP3 और IMAP
ये दोनों Protocol Mail Server से Email प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। Webmail हो या कोई Email Client, दोनों इन्हीं की मदद से Server से मेल लेकर आते हैं।
6. DNS (Domain Name System)
यह Protocol Domain Name को IP Address में बदलने का काम करता है, ताकि आपका Browser सही Web Server से Connect हो सके।
7. TCP/IP (Transmission Control Protocol / Internet Protocol)
यह पूरे इंटरनेट का आधार माना जाता है। HTTP, FTP जैसे सारे Protocol असल में TCP/IP के ऊपर ही काम करते हैं और यह डाटा को छोटे-छोटे Packets में बांटकर Transmit करता है।
निष्कर्ष: तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना कि Web Server क्या होता है, यह कितने प्रकार का होता है और किन-किन Protocols के सहारे यह अपना काम करता है। I hope आपको यह नोट्स जरूर अच्छा लगा होगा, अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और यदि इस पोस्ट में कहीं कोई कमी लगी हो या कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद दोस्तों!

0 Comments
Please don't Add spam links,
if you want backlinks from my blog contact me on rakeshmgs.in@gmail.com