Photoshop 2020 - Layer Menu की पूरी जानकारी
Adobe Photoshop 2020 के Layer Menu का इस्तेमाल मुख्य रूप से फोटो के Layer को मैनेज करने के लिए किया जाता है। यहाँ सभी आप्शन की पूरी जानकारी दी गई है।
- New - इस आप्शन के माध्यम से नई लेयर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- Layer (Shift + Ctrl + N) - एक नई खाली (Blank) लेयर बनाता है।
- Layer from Background - इस ऑप्शन से बैकग्राउंड को सामान्य लेयर के रूप मे बदलने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Group - कई लेयर्स को एक ग्रुप बनाकर रखने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Group from Layers - सिलेक्ट की हुई लेयर्स को एक ग्रुप में रखने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Artboard - एक नया आर्टबोर्ड बनाता है।
- Artboard from Group - ग्रुप से आर्टबोर्ड बनाता है।
- Artboard from Layers - लेयर्स से आर्टबोर्ड बनाता है।
- Frame from Layers - लेयर्स से फ्रेम (सालिड बोर्डर या इमेज बॉर्डर) लगा सकते है।
- Convert to Frame - लेयर को फ्रेम में बदलता है।
- Layer Via Copy (Ctrl + J) - सिलेक्ट कीये हुए भाग की कॉपी करके नई लेयर बनाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Layer Via Cut (Shift + Ctrl + J) - सिलेक्ट कीये हुए भाग की cut करके नई लेयर बनाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Copy CSS - इस ऑप्शन से लेयर का CSS कोड कॉपी करते है।
- Copy SVG - इस ऑप्शन से लेयर को SVG फॉर्मेट में कॉपी करते है।
- Duplicate Layer - इस ऑप्शन से मौजूदा लेयर की एक और कॉपी बनाते है।
- Delete - इस ऑप्शन से लेयर को हटाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Layer - सेलेक्टेड लेयर को हटाता है।
- Hidden Layer - सभी छिपी हुई लेयर्स को हटाता है, यानि layer सिर्फ दिख रहा है उसको छोड़कर बाकी सभी को डिलीट कर देगा।
- Quick Export as PNG (Shift + Ctrl + ') - one click मे PNG के फॉर्मैट में सेव करने लिए इस्तेमाल करते है।
- Export As (Alt + Shift + Ctrl + ') - एक्सपर्ट के मदद से अलग-अलग फॉर्मेट में सेव करने का option देता है।
- Rename Layer - लेयर का नाम बदलने के लिए।
- Layer Style - लेयर पर अलग-अलग इफेक्ट जैसे- ड्रॉप शैडो, स्ट्रोक, outer glow etc. जैसे इफेक्ट लगाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Blending Options - लेयर को दूसरी लेयर्स के साथ मिलाने के तरीके सेट करता है।
- Bevel & Emboss - इस ऑप्शन से उभरे और धंसे हुए इफेक्ट लगाते है।
- Stroke - इसके माध्यम से किनारों पर रंग या बॉर्डर लगाते है।
- Inner Shadow - अंदर (Inside) की तरफ छाया (Shadow) लगाने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते है।
- Inner Glow - इसके माध्यम से अंदर (Inside) से चमक या ब्लर जैसा outline इफेक्ट लगाते है।
- Satin - साटन जैसा प्रभाव देता है।
- Color Overlay - इससे पूरी लेयर पर एक ही रंग लगाते है।
- Gradient Overlay - ग्रेडिएंट इफेक्ट लगाते है, जिसमे दो या दो से अधिक कलर को मिक्स करके बना सकते है।
- Pattern Overlay - overlay मे पैटर्न लगाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Outer Glow - बाहर के साइड बॉर्डर की तरह ब्लर लाइट इफेक्ट जैसा आउट्लाइन बनाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Drop Shadow - इसके माध्यम से शैडो यानि की परछाई इफेक्ट लगाने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Copy Layer Style - लेयर स्टाइल कॉपी करता है, (जो-जो इफेक्ट लगा होता है सिर्फ इफेक्ट को कॉपी करता है)।
- Paste Layer Style - कॉपी की गई स्टाइल को किसी और लेयर पर पेस्ट करने के लिए इस्तेमाल करते है।
- Clear Layer Style - सभी स्टाइल यानि इफेक्ट को हटाने के लिए इस ऑप्शन का इस्तेमाल करते है।
- Smart Filter - स्मार्ट ऑब्जेक्ट लेयर पर फ़िल्टर इफ़ेक्ट लगाने के लिए, जिसे बाद में बदला या हटाया जा सकता है।
- New Fill Layer - लेयर को किसी रंग, ग्रेडिएंट या पैटर्न से भरने के लिए।
- Solid Color - पूरी लेयर में एक समान रंग भरने के लिए।
- Gradient - लेयर में दो या दो से अधिक रंगों का मिश्रण (ग्रेडिएंट) भरने के लिए।
- Pattern - लेयर में पहले से बने हुए या आपके द्वारा बनाए गए पैटर्न को भरने के लिए।
- New Adjustment Layer - इमेज की क्वालिटी, रंग और टोन को बिना असली इमेज को नुकसान पहुँचाए बदलने के लिए।
- Brightness/Contrast - इमेज की चमक और कंट्रास्ट को एडजस्ट करने के लिए।
- Levels - इमेज के शैडो, मिडटोन्स और हाईलाइट्स को सटीक रूप से नियंत्रित करने के लिए।
- Curves - इमेज के टोन और कलर को और भी ज़्यादा सटीकता से नियंत्रित करने के लिए।
- Exposure - कैमरे की तरह इमेज के एक्सपोजर को एडजस्ट करने के लिए।
- Vibrance - रंगों की तीव्रता को हल्का बढ़ाने के लिए, खासकर फीके रंगों को।
- Hue/Saturation - इमेज के सभी रंगों (Hue), उनकी गहराई (Saturation) और चमक (Lightness) को बदलने के लिए।
- Color Balance - इमेज के रंगों में लाल, हरे और नीले रंग का संतुलन ठीक करने के लिए।
- Black & White - कलर इमेज को ब्लैक एंड व्हाइट में बदलने के लिए।
- Photo Filter - इमेज पर कैमरे के कलर फिल्टर जैसा प्रभाव डालने के लिए।
- Channel Mixer - कलर चैनल्स (RGB) को मिलाकर नए रंग बनाने के लिए।
- Color Lookup - प्रीसेट (LUTs) का उपयोग करके इमेज में सिनेमैटिक कलर ग्रेडिंग इफ़ेक्ट डालने के लिए।
- Invert - इमेज के रंगों को उलटने के लिए (जैसे नेगेटिव)।
- Posterize - इमेज में रंगों की संख्या को कम करके एक पोस्टर जैसा इफ़ेक्ट देने के लिए।
- Threshold - इमेज को सिर्फ काले और सफेद दो रंगों में बदलने के लिए।
- Gradient Map - इमेज के गहरे और हल्के हिस्सों को आपके चुने हुए ग्रेडिएंट के रंगों से बदल देता है।
- Selective Color - किसी एक चुने हुए रंग की मात्रा को इमेज में कम या ज़्यादा करने के लिए।
- Layer Content Options - स्मार्ट ऑब्जेक्ट के कंटेंट से संबंधित विकल्पों के लिए।
- Layer Mask - लेयर के कुछ हिस्सों को बिना डिलीट किए छिपाने या दिखाने के लिए।
- Vector Mask - पेन टूल से बने पाथ का उपयोग करके लेयर के हिस्सों को छिपाने या दिखाने के लिए।
- Create Clipping Mask - नीचे की लेयर को ऊपर वाली लेयर की सीमा के अंदर रखता है।
- Smart Objects - लेयर को स्मार्ट ऑब्जेक्ट में बदलने के लिए।
- Convert to Smart Object - लेयर को स्मार्ट ऑब्जेक्ट में बदलता है।
- New Smart Object via Copy - स्मार्ट ऑब्जेक्ट की कॉपी बनाता है।
- Replace Contents - स्मार्ट ऑब्जेक्ट के अंदर की इमेज बदलता है।
- Convert to Linked - स्मार्ट ऑब्जेक्ट को लिंक्ड ऑब्जेक्ट में बदलता है।
- Video Layers - फोटोशॉप में वीडियो क्लिप्स पर काम करने के लिए।
- Rasterize - वेक्टर शेप, टेक्स्ट या स्मार्ट ऑब्जेक्ट को पिक्सेल वाली सामान्य लेयर में बदलने के लिए।
- New Layer Based Slice - वेबसाइट डिजाइन के लिए लेयर के आधार पर इमेज के टुकड़े (स्लाइस) बनाने के लिए।
- Group Layers - कई लेयर्स को एक साथ एक ग्रुप में रखने के लिए (शॉर्टकट: Ctrl+G)।
- Ungroup Layers - ग्रुप की हुई लेयर्स को वापस अलग-अलग करने के लिए (शॉर्टकट: Ctrl+Shift+G)।
- Hide Layers - चुनी हुई लेयर को कैनवास पर छिपाने के लिए।
- Arrange - लेयर्स को ऊपर-नीचे या सबसे आगे-पीछे करने के लिए।
- Combine Shapes - कई शेप लेयर्स को मिलाकर एक सिंगल शेप बनाने के लिए।
- Align - दो या दो से ज़्यादा लेयर्स को एक-दूसरे के सापेक्ष में एक सीध में करने के लिए।
- Distribute - चुनी हुई लेयर्स के बीच की दूरी को बराबर करने के लिए।
- Lock Layers - लेयर को गलती से बदलने से बचाने के लिए उसे लॉक करने के लिए।
- Merge Down - चयनित लेयर्स को एक में मिलाता है।
- Merge Visible - सभी दिख रही लेयर्स को मिलाता है।
- Flatten Image - सभी लेयर्स को एक में बदलकर बैकग्राउंड बना देता है।
- Matting - इमेज की किनारियों को एडजस्ट करने के लिए।
- Color Decontaminate - किनारों से अनावश्यक रंग हटाने के लिए।
- Defringe - किनारों से हल्की रौशनी (फ्रिंज) को कम करने के लिए।
- Remove Black Matte - काली मैट पृष्ठभूमि हटाने के लिए।
- Remove White Matte - सफेद मैट पृष्ठभूमि हटाने के लिए।
0 Comments
Please don't Add spam links,
if you want backlinks from my blog contact me on rakeshmgs.in@gmail.com