https://www.rakeshmgs.in/search/label/Template
https://www.rakeshmgs.in
RakeshMgs

How to Use Microsoft MS Excel 2007 Insert Menu in Hindi Complete Notes | Using Insert Menu in MS Excel

Updated:

आज के इस आर्टिकल में आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल की इन्सर्ट मेनू के अन्दर जितने भी आप्शन है उन सबके बारे में जानेंगे, इस आर्टिकल को आप पूरा पढ़े और यदि इस आर्टिकल से आपको थोडा भी हेल्प मिले तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें जिससे कि उन्हें भी सहायता मिल सके। 

How to Use Microsoft MS Excel 2007 Insert Menu in Hindi Complete Notes | Using Insert Menu in MS Excel

How to Use Microsoft MS Excel 2007 Insert Menu in Hindi Complete Notes | Using Insert Menu in MS Excel

1. Table डायलॉग बॉक्स के अंदर 2 विकल्प होते है पहला पाइवोट टेबल और दूसरा टेबल जिनका कार्य निम्नलिखित है-
  • Pivot Table इस आप्शन के मदद से आप अपने एक्सेल शीट में पाइवोट टेबल इन्सर्ट कर सकते है, यह Interactive टेबल है जो किसी भी एक्सेल डाटा को आसान, एनालिसिस और बड़े डाटा को छोटे और tabular फॉर्म में तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है और यह डेटा को सॉर्ट, काउंट, और टोटल (SUM) कर सकता है। 
  • Table इसके माध्यम से पेज पर एक या एक से अधिक टेबल इन्सर्ट और ड्रॉ करने के लिए प्रयोग करते हैं। 
2. Illustrations इस डायलॉग बॉक्स के अंदर पांच विकल्प मिलेंगे जिनमें Picture, Clip Art, Shapes, और Smart Art मौजूद है जिसका प्रयोग निम्नलिखित है-
  • Picture पिक्चर इसके माध्यम से अपनी शीट के अंदर जेपीजी पीएनजी तथा बीएमपी जैसे पिक्चर्स को इंसर्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं। 
  • Clip Art यह भी पिक्चर ही होता है लेकिन यह आकार में छोटा होता है। जो पहले से कंपनी द्वारा दिया गया होता है। 
  • Shapes शेप की मदद से लाइनबेसिक शेप्सब्लॉक ऐरोफ्लोचार्टकॉल आउटस्टार और बैनर इन्सर्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं। इसके अलावा आप खुद से भी ड्रॉ कर सकते हैं और उसमें मनचाहा कलर भी फील कर सकते हैं। 
  • Smart Art स्मार्ट आर्ट एक ऐसा सेप है जो Communication (बातचीतको दर्शाने के लिए प्रयोग करते हैं इसमें आप ग्राफिकल लिस्ट और कोई प्रोसेस इन सभी जैसे डायग्राम को इंसर्ट करने के लिए प्रयोग करते हैं  इन्सर्ट करने के बाद इसमें कुछ भी वर्ड टाइप कर सकते हैं। 

3. Chart इस डायलॉग बॉक्स के अंदर सभी आप्शन सिर्फ चार्ट इन्सर्ट करने के लिए प्रयोग करते है जो आपके डेटा को आसानी से समझने में मदद करता है इसमें आप कई प्रकार के चार्ट प्रयोग कर सकते है और मनचाहा डिजाईन दे सकते है। 

4. Links इसमें एक ही विकल्प होता है जो कि Hyperlink है इसका प्रयोग एक्सेल शीट में किसी भी सॉफ्टवेयर का फाइल अटैच करने के लिए प्रयोग करते है  जोकि एक लिंक की तरह काम करता है। जिसे Ctrl+click दबा कर फॉलो करते है। यदि आप कोई पिक्चर इन्सर्ट करते है तो वह इंटरनेट एक्स्प्लोरर पर खुलेगा या जो डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र है उसमे। 

5. Text इस ग्रुप के अन्दर आपको 6 विकल्प मिलेंगे जो निम्नलिखित है -
  • Text Box इसके मदद से पेज पर स्टाइलेस टेक्स्ट बॉक्स लाने के लिए प्रयोग करते है। जैसे ही आप इस्पे क्लीक करेंगे आपके माउस का कर्सर बदल जायेगा फिर आप जिस एंगल में ड्रा करना चाहते कर सकते है, यह ऑप्शन आपको Shapes विकल्प में भी मिल जाएगा। 
  • Header & Footer इसके अंदर आपको कई आप्शन मिलेंगे मुख्य आप्शन के बारे में निचे लिखा जा रहा है, जब आप इसपर क्लिक करते है तब एक design नाम का मेनू आ जायेगा जिसके अन्दर आपको बहुत सारे विकल्प मिलेंगे जो की आप एम एस वर्ड में पढ़े हुए है -
    • Header इसका प्रयोग हैडर में डॉक्यूमेंट का टाइटलपाठ का नामया कुछ सन्देश आदि लिखने के लिए प्रयोग कर सकते है। यह पेज मार्जिन के अनुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है। Note हैडर (Top Margin) ऊपर वाले मार्जिन पर स्थित होता है। 
    • Footer इसका प्रयोग फुटर में डॉक्यूमेंट का टाइटलपाठ का नामया कुछ सन्देश आदि लिखने के लिए प्रयोग कर सकते है। यह भी पेज मार्जिन के अनुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है। Note फुटर (Bottom Margin) निचे वाले मार्जिन पर स्थित होता है। 
    • Page Number इसका हैडर या फुटर में पेज नम्बर लगाने के लिए प्रयोग करते है जिसके अंदर आपको कई प्रकार के नंबरिंग फॉर्मेट मिलेंगे जिन्हे इन्सर्ट करने के बाद कस्टमाइज़ कर सकते है। 
  • Word Art इस आप्शन के मदद से स्टाइलिश टेक्स्ट लिखने के लिए प्रयोग करते है
  • Signature Line इसके जरिये डिजिटल सिग्नेचर ऐड करने के लिए प्रयोग करते है। लेकिन यह सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट पार्टर्नर ही प्रयोग कर सकता है। 
  • Date & Time इसके मदद से दिन और समय इन्सर्ट करने के लिए प्रयोग करते है। लेकिन यह वहीँ इन्सर्ट होगा जहां आपका कर्सर स्थित होता है। 
  • Object किसी अन्य सॉफ्टवेयर से फाइल को एम एस वर्ड में इन्सर्ट करने के लिए प्रयोग करते है। टेक्स्ट फ्रॉम फाइल की मदद से किसी दूसरे फाइल के अंदर लिखे हुए टेक्स्ट को वर्तमान फाइल में लाने के लिए प्रयोग करते है। 
  • Symbol इसके माध्यम से आप अपने एक्सेल शीट में वो टेक्स्ट लिख सकते है जो कीबोर्ड में नहीं दिया हुआ है जैसे की कॉपीराइट सिग्न, पैराग्राफ सिग्न आदि। 

तो दोस्तों आपको यह आर्टिकल How to Use Microsoft MS Excel 2007 Insert Menu in Hindi Complete Notes | Using Insert Menu in MS Excel कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताये धन्यवाद


आपको आर्टिकल कैसा लगा? अपनी राय अवश्य दें
Please don't Add spam links,
if you want backlinks from my blog contact me on rakeshmgs.in@gmail.com