https://www.rakeshmgs.in/search/label/Template
https://www.rakeshmgs.in
RakeshMgs

MS Microsoft Power Point 2007 Introduction Complete Hindi Notes | पॉवर पॉइंट का परिचय हिंदी में

Updated:

INTRODUCTION TO POWERPOINT USER INTERFACE

हेल्लो दोस्तों आज के इस नोट्स में हम माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट के बारे में बता रहे है जिसका पार्ट 1 है, इस पार्ट में हम आपको सिर्फ इंट्रोडक्शन देंगे नेक्स्ट पार्ट के लिए आप हमारे वेबसाइट की notification ऑन करे जिससे कि जब भी हम कोई नई आर्टिकल पब्लिश करें तो आपको सुचना मिल जाये। तो चलिए स्टार्ट करते है-
  1. Office Button इस ऑप्शन के अंदर नई ब्लैंक पेज लेने, बने हुए फाइल को ओपन, सेव करने से सम्बंधित ऑप्शन होता है। यही ऑप्शन 2010-2016 वाले version में File Menu में स्थित है। ऑफिस बटन की सभी ऑप्शन आपको निचे दिए जाएंगे।
  2. Quick Access Toolbar इस टूलबार में कोई भी ऑप्शन को add (जोड़) कर सकते है। जिस ऑप्शन को इसमें जोड़ना हो उस ऑप्शन पर माउस का राइट क्लिक करके Add to Quick Access Toolbar पर क्लिक कर देना है। इसका फायदा यह है जब आप किसी ऐसे ऑप्शन के बार बार जरूरत पड़ती है जिसे लेने के लिए मेनू के अंदर जाना पड़ता है उस समय आप इसे इस्तेमाल करेंगे तो आपको किसी मेनू के अंदर जाना नहीं पड़ेगा बल्कि एक क्लिक करना होगा।
  3. Title Bar यह भाग सॉफ्टवेयर के सबसे ऊपर वाली लाइन को टाइटल बार कहते है। इसमें आपके फाइल का नाम शो होता है। जो आप सेव किये रहते है।
  4. Minimize / Maximize / Close 
    1. Minimize इसके मदद से आप खुले हुए MS वर्ड को मिनीमाइज (छिपा) कर सकते है।
    2. Maximize इसके मदद से खुले हुए विंडो को बड़ा करने के लिए प्रयोग करते है। जब यह किसी तरह छोटा हो जाता है या गलती से maximize पर क्लिक हो जाता है तब स्क्रीन छोटा हो जाता है उस समय maximize पर क्लिक करने पर पुनः अपने पूर्ण साइज में आ जाता है।
    3. Close Ms वर्ड को बंद करने के लिए प्रयोग है।
  5. Menu Bar इस बार में Ms वर्ड का सभी मेनू मौजूद होती है। जिसमे फॉर्मेट मेनू और डेवलपर मेनू हाईड होती है। जो की किसी पिक्चर या शेप को क्लिक करने पर फॉर्मेट मेनू दिखने लगता है। लेकिन डेवलपर मेनू को वर्ड ऑप्शन में जाकर पॉपुलर टैब से शो कराया जाता है।
  6. Ribbon इसमें सभी टूल्स मौजूद होते है। जिसमे फॉण्ट, पैराग्राफ, स्टाइल से सम्बंधित टूल्स होते है।
    • Note मेनू के चयन के अनुसार यह बदलता है।
  7. Slide यह आपके सभी स्लाइड का छोटा छोटा इमेज के रूप में दिखाई देता है जिसे थंबनेल भी कहा जाता है।
  8. Working Page यह आपका पेज है जिसपर आप काम करते है।
  9. Scroll bar इसके मदद से पेज को ऊपर निचे करने के लिए प्रयोग करते है, जब आपके पेज का विड्थ बढ़ता है तब हॉरिजॉन्टल स्क्रॉल बार भी दिखने लगता है जिससे अपने पेज को दाएं तथा बाएँ करने के लिए प्रयोग करते है।
  10. Status Bar इसमें आपको व्यू स्टाइल, तथा ज़ूम इन ज़ूम आउट करने लिए ऑप्शन मिलेंगे।

आपको आर्टिकल कैसा लगा? अपनी राय अवश्य दें
Please don't Add spam links,
if you want backlinks from my blog contact me on rakeshmgs.in@gmail.com