https://www.rakeshmgs.in/search/label/Template
https://www.rakeshmgs.in
RakeshMgs

Ms paint Full Hindi Notes Download Free PDF | एम एस पेंट कम्पलीट हिंदी नोट्स फ्री डाउनलोड पीडीऍफ़

Updated:


MS Paint एक साधारण graphics/drawing editor है जो Windows के OS संस्करण में उपलब्ध हैं आप किसी भी संस्करण जैसे XP, Window 7, Windows 8, सभी में आप प्रयोग कर सकते हैं

आप अगर MS  Paint  में ध्यान देंगे तो इसमें कई भाग में मेनू टूलबार और एक्सेस बार बाटा गया हैं आप स्क्रीन शॉट में देख सकते हैं


Download

    Introduction of User Interface


    1. MS Paint Button

    MS Paint Button इसका कार्य आपको अलग - अलग ऑप्शन सेलेक्ट करने और अपने मुताबिक एक्सपोर्ट करने के लिए होता हैं यह आपको क्विवक एक्सेस टूल बार में मिलता हैं। 


    2. Quick Access Toolbar

    Quick Access Toolbar MS Paint इसके प्रयोग से आप MS  Paint  को speed  में प्रयोग करने के लिए कर सकते हैं जैसे में आपको जिस टूल का प्रयोग मेनू में जाकर करना पड़ता हैं उसे आप इस टूल के मदद से शॉर्टकट तरह से प्रयोग कर सकते। 

    3. Title bar
    Title bar MS Paint यह सबसे ऊपर के भाग में रहता है इसका कार्य सिर्फ आपके फाइल के नाम को दर्शाने के लिए करता हैं अगर आप (Save) नहीं किये रहेंगे तब यह "untitled" के नाम से शो करेगा। 

    4. Ribbon
    यह आप देख सकते है  जो मैंने स्क्रीनशॉट दिया है उसमे  नीले रंग से घेरा हुआ है  जिसमे आपको शेप रंग इरेज़र स्प्रे पेंट यह मिलता है यह रिबन कहलाता हैं। 

    5. Scroll bar Scroll bar MS Paint में drawing area के दो तरफ स्क्रोल बार होती है. एक बार लम्बवत (vertically) होती है, जो canvas को ऊपर-नीचे सरकाने के लिए होती है तथा दूसरी बार आडी (horizontally) होती है, यह canvas को दांये-बांये सरकाने के लिए होती है.
    6. Status bar
    Status bar drawing area के बिल्कुल नीचे होती है. इस बार के नीचे दांये कोने में “Zoom Level” नामक टूल होता है जिसकी सहायता से canvas को zoom in तथा zoom out किया जा सकता है. और बांये कोने में drawing के pixels  Size  को दिखाया जाता है तथा इसके आगे canvas की width एवं height को दिखाया जाता है। 
    7. Drawing Page Area

    यह आपका page  होता है जोकि आप पेंट कर सकते हैं और कोई भी ड्राइंग करके ग्राफ़िक तैयार कर सकते हैं  इसे ही कैनवास भी कहा जाता हैं।



      Ms Paint
    1. New इसके मदद से नया पेज लेने के लिए प्रयोग करते है। 
    2. Open पहले से बने हुए existing एम एस पेंट फाइल को खोलने के लिए प्रयोग करते है। 
    3. Save खुले हुए वर्तमान पेंट को हार्ड डिस्क में सुरक्षित करने के लिए प्रयोग है। 
    4. Save As इसके कार्य भी फाइल को सुरक्षित करना होता है लेकिन इसके मदद से आप फॉर्मेट को चेंज करने तथा किसी अन्य पाथ में सेव करने के लिए प्रयोग करते है। 
    5. Print इसका प्रयोग वर्तमान में खुले हुए पेंट फाइल को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। 
    6. From Scanner or Camera इसका प्रयोग किसी स्कैनर तथा कैमरा से कोई पिक्चर एम एस पेंट में इन्सर्ट करना हो तब प्रयोग किया जाता है। 
    7. Send in E-mail इसका प्रयोग वर्तमान पेंट फाइल को आउटलुक की मदद से किसी व्यक्ति को मेल करने के लिए प्रयोग किया जाता है। 
    8. Set as Desktop background वर्तमान पेंट फाइल को डेस्कटॉप वॉलपेपर के रूप में लगाने के लिए प्रयोग करते है। Note:  यदि हमारा फाइल हार्ड डिस्क में सेव नहीं है तो पहले आपको सेव करने के लिए सेव डायलॉग बॉक्स खुलेगा सेव करने के बाद ही बैकग्राउंड के रूप में सेव कर सकते है। 
    9. Properties इसका प्रयोग पेंट फाइल की attribute, unit, color, width तथा height देखने के लिए प्रयोग किया जाता है। 
    10. About Paint इसका प्रयोग एम एस पेंट के बारे में जानने के लिए प्रयोग करते है इसमें आपका पेंट का वर्शन तथा ऑपरेटिंग सिस्टम नाम देखने को मिल जायेगा। 
    11. Exit खुले हुए पेंट को बंद करने के लिए प्रयोग करते है। 

    Description of Home Menu


    होम मेनू में आपको 5 ग्रुप मिलेंगे जो निम्नलिखित है

    1. Clipboard
    2. Image
    3. Tools
    4. Shapes
    5. Colors

    Clipboard इसके अन्दर तिन आप्शन आते है। 

    1. Cut इसके माध्यम से आप ड्राइंग के किसी भी हिस्से को सेलेक्ट करने के बाद प्रयोग कर सकते है जैसे ही आप सेलेक्ट करने के बाद कट पर क्लिक करेंगे आपके सिलेक्टेड ड्राइंग एरिया का हिस्सा हटकर क्लिपबोर्ड में चला जायेगा जो की आप पेस्ट की मदद से पेज पर पेस्ट कर सकते है। 
    2. Copy ड्राइंग का कोई भी हिस्सा सेलेक्ट करने के बाद कॉपी करने पर डुप्लीकेट होकर क्लिपबोर्ड में चला जायेगा जो की पेस्ट करने पर पेज पर लाया जा सकता है। 
    3. Paste कट और कॉपी किये गए टेक्स्ट, इमेज, ड्राइंग को पेस्ट करने के लिए प्रयोग करते है। इसेक अन्दर एक और आप्शन है पेस्ट फ्रॉम इसमें आप जब क्लिक करेंगे तब आपको किसी इमेज को सेलेक्ट करने के लिए बॉक्स खुलेगा किसी इमेज को सेलेक्ट करने के ओपन पर क्लिक करेंगे तब आपका इमेज पेंट में इन्सर्ट हो जायेगा।  

    Image इसके अन्दर आपको 4 आप्शन मिलेंगे

    1. Select इसके माध्यम से आप ड्राइंग पेज पर Rectangular तथा फ्री फॉर्म में सेलेक्ट करने के लिए प्रयोग करते है। 
    2. Crop (सेलेक्ट करने के बाद ही यह आप्शन काम करेगा) इसके माध्यम से किसी भी सिलेक्शन को क्रॉप करने के लिए प्रयोग करते है जिससे की जो हिस्सा सेलेक्ट होता है क्रॉप करने पर उतना ही हिस्सा सिर्फ बचा रहता है। 
    3. Resize इसके माध्यम से आप किसी भी सिलेक्शन का साइज़ बदल सकते है साथ ही स्केव का प्रयोग भी कर सकते है। 
    4. Rotate किसी भी सेलेक्ट किये गए ड्राइंग, ऑब्जेक्ट को घुमाने के लिए प्रयोग करते है। 



    Tools इसके अन्दर आपको 7 आप्शन मिलेंगे जो कुछ इस प्रकार है-


    1. Pencil इसके माध्यम से फ्री फॉर्म लाइन खीचने के लिए प्रयोग करते है जो सिलेक्टेड साइज़ के अनुसार काम करता है साइज़ को घटाने के लिए शॉर्टकट कीय Ctrl+ Numpad -, बढाने के लिए शॉर्टकट कीय Ctrl+ Numpad + है।
    2. Paint Bucket इसके माध्यम से आप ड्राइंग में रंग भरने के लिए प्रयोग करते है यदि आप लेफ्ट फिल करने के लिए लेफ्ट क्लिक करते है तो यह foreground कलर फिल होगा यदि राईट क्लिक करते है तब बैकग्राउंड कलर फिल होगा।
    3. Text इसके माध्यम से पेज पर टेक्स्ट लिखने के लिए प्रयोग करते है, जब आप टेक्स्ट लिखना स्टार्ट करेंगे तो इसमें एक मेनू और बढ़ जायेगा जिसका नोट्स आपको लास्ट में पढने को मिलेगा
    4. Eraser इसके माध्यम से ड्रा किये गए ऑब्जेक्ट को फ्री फॉर्म में मिटाने के लिए प्रयोग करते है इसकी साइज़ भी घटाने बढाने के लिए वही शॉर्टकट कीय है जो पेंसिल साइज़ को घटाने बढाने के लिए प्रयोग करते है।
    5. Color Picker इसके माध्यम से आप किसी बनाये गए रंग को कॉपी करने के लिए प्रयोग करते है। जैसे आप ने कोई रंग बनाकर ऑब्जेक्ट में फिल किया है जो आपके कलर बॉक्स में नहीं है और वही कलर आपको दुसरे ऑब्जेक्ट में फिल करना है तब आप इसके माध्यम से वो कलर पिक कर सकते है जो आप चाहते है फिर पेंट बकेट से फिल कर सकते है।
    6. Magnifier इसके माध्यम से पेज को ज़ूम करके देखने के लिए प्रयोग करते है।
    7. Brushes इस आप्शन के मदद से आप अलग अलग ब्रश इस्तेमाल करके attractive डिजाईन बना सकते है।

    Shapes इसके अन्दर आपको 3 आप्शन मिलेंगे जिसका कार्य निम्नलिखित है।  

    1. Shapes इसके अन्दर आपको कई प्रकार के शेप मिलेंगे जिसे आप ड्रा करके रंग भर सकते है। 
    2. Shape Outline इसके माध्यम से किसी भी ऑब्जेक्ट का आउटलाइन मोटा पतला कर सकते है। लेकिन ध्यान रहे यह ड्रा करने के बाद सेलेक्ट रहना चाहिए या ड्रा करने से पहले ही आपको आउटलाइन मोटा पतला करना होगा। 
    3. Shape Fill इसके माध्यम से आप अपने किसी भी ऑब्जेक्ट को ड्रा करने से पहले सेलेक्ट कर सकते है की ड्रा करने के बाद कैसा रंग फिल हो यानि की सॉलिड कलर, वाटर कलर आदि। जिस शेप को आप ड्रा करना चाहते है पहले उसपे आप एक क्लिक कर लें उसके बाद शेप फिल पर जाकर सेलेक्ट करें जो स्टाइल आपको उसमे भरना हो। 

    Colors इसके अन्दर आपको 5 आप्शन मिलेंगे जो निम्नलिखित है-

    1. Size इसके माध्यम से आप की पेंसिल या इरेज़र की साइज़ बढ़ा सकते है यदि इसमें दी हुई साइज़ ज्यादा बढ़ाना हो तब कण्ट्रोल बटन के साथ नमपैड के प्लस को दबाने साइज़ बढ़ेगी और कण्ट्रोल के साथ माइनस दबाने से घटेगी। 
    2. Color 1 यह Foreground कलर है से आप कलर सेलेक्ट किये रहेंगे वो पेंट बकेट से किसी ऑब्जेक्ट में फिल करने के लिए प्रयोग करते है। 
    3. Color 2 यह Background कलर है इसके जो कि पेज का कलर होता है इसमें जो भी कलर सेलेक्ट रहेगा वो इरेज़र से मिटने पर वही रंग आपके पेज पर दिखने लगेगा। 
    4. Color Palate इस बॉक्स में आपको कई कलर देखने को मिल जायेंगे जिसे आप किसी भी ऑब्जेक्ट में फिल करने के लिए प्रयोग करते है। 
    5. Edit Colors इसेक माध्यम से आप अपने अनुसार रंग बना सकते है और रंग बनाकर अपने कलर पैलेट बॉक्स में रख सकते है। 


    Description of View Menu

    इसके अन्दर तिन ग्रुप मिलेंगे जो क्रमशः Zoom, Show or Hide, Display है। 

    1. Zoom In पेज को बड़ा करके देखने के लिए प्रयोग करते है। 
    2. Zoom Out पेज को छोटा करके देखने के लिए प्रयोग करते है। 
    3. 100% इसके माध्यम से आप ज़ूम किये हुए या ज़ूम आउट किए हुए पेज को 100% साइज़ में देखने के लिए प्रयोग करते है। 

    Show or Hide

    1. Ruler इसके माध्यम से आप अपने रूलर बार को लाने और छिपाने के लिए प्रयोग करते है। 
    2. Grid lines इसके माध्यम से आप पेज को ग्रिड लाइन की तरह देखने के लिए प्रयोग कर सकते है इसी व्यू को छिपाने और लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। 
    3. Status bar इसके माध्यम स्टेटस bar को छिपाने और दिखाने के लिए प्रयोग करते है। 

    Display

    1. Full Screen इसके माध्यम से अपने ड्राइंग को फुल स्क्रीन में देखने के लिए प्रयोग करते है।
    2. Thumbnail इसके माध्यम से थंबनेल को शो और हाईड करने के लिए प्रयोग करते है। 

    Description of Text Menu

    इसके अन्दर आपको दो ग्रुप मिलेंगे जो क्रमशः Font, Background है

    Font इसके अन्दर आपको अपने टेक्स्ट को स्टाइल करने के लिए आप्शन मिल जायेंगे

    1. Font Family इसकी मदद से सेलेक्ट किया हुआ टेक्स्ट या पैराग्राफ का स्टाइल बदलने के लिए प्रयोग करते हैं। 
    2. Font Size इसका प्रयोग टेक्स्ट की साइज को छोटा और बड़ा करने के लिए प्रयोग करते हैं अगर किसी सिंगल पैराग्राफ या वर्ड को छोटा था बड़ा करने के लिए प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले उसे सेलेक्ट अवस्था में कर ले उसके बाद ही फोंट साइज बदले। 
    3. Bold Ctrl+B सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को मोटा करने के लिए प्रयोग करते हैं। 
    4. Italic Ctrl+I सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए प्रयोग करते हैं। 
    5. Underline Ctrl+U सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने के लिए प्रयोग करते हैं। 
    6. Strike Through सेलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को बिच में कटे हुए का चिन्ह लगाने के लिए प्रयोग करते है। 


    बैकग्राउंड के अन्दर आपको दो आप्शन मिलेंगे जो इस प्रकार है

    1. Opaque इसका प्रयोग करेंगे तो टेक्स्ट लिखते समय एक बैकग्राउंड कलर देखने को मिल जायेगा यानि टेक्स्ट एक बॉक्स में लिखायेगा
    2. Transparent इसके माध्यम से आप टेक्स्ट को पर्दाषिक बना सकते है इसमें पीछे बैकग्राउंड नहीं रहेगा 
    धन्यवाद दोस्तों आपको कैसा लगा यह पोस्ट हमें कमेंट कर के अवश्य बताएं। 

    आपको आर्टिकल कैसा लगा? अपनी राय अवश्य दें
    Please don't Add spam links,
    if you want backlinks from my blog contact me on rakeshmgs.in@gmail.com